जमशेदपुर : Sona Devi University के लिए यह गर्व का विषय है कि संस्थान के 27 विद्यार्थियों ने Yazaki India Private Limited, भायला (अहमदाबाद, गुजरात) में पेड इंटर्नशिप की शुरुआत की है। यह इंटर्नशिप दो महीने की अवधि के लिए निर्धारित है।


इंटर्नशिप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अहमदाबाद के लिए रवाना होते समय विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया, क्योंकि उन्हें उद्योग जगत में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव कंपनी है, जो वाहनों के लिए स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, विभिन्न गेज, इंस्ट्रूमेंट पैनल और मीटर का निर्माण करती है। इसके अलावा कंपनी वायर हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, इंजन मैनेजमेंट, इंफोटेनमेंट और सुरक्षा प्रणालियों में उपयोग होने वाले घटकों का भी उत्पादन करती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति Braj Mohan Pat Pingua ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंटर्नशिप सीखने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे इस अवधि का पूरा उपयोग करते हुए अपने कौशल विकास, व्यवहारिक ज्ञान और संप्रेषण क्षमता को बेहतर बनाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि इंटर्नशिप के दौरान न केवल तकनीकी ज्ञान मिलता है, बल्कि कार्यस्थल पर सहयोग, प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। विद्यार्थियों को पूरी लगन से प्रशिक्षण पूरा कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहिए और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए।

