सरायकेला-खरसावां: खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विधायक दशरथ गागराई ने जगन्नाथपुर से बाघरायडीह, बिबाडीह होते हुए बलरामपुर तक 2.47 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 2.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


विधायक ने कहा कि सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, सुधीर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

