जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में डाक विभाग का जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों ने दिखाई गहरी रुचि

Spread the love

जमशेदपुर: भारतीय डाक विभाग (सिंहभूम मंडल) की ओर से जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों को डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे और डॉ. अंतरा कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान डाक सहायक उमा शंकर प्रसाद और निशांत कुमार ने डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं, बचत योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की, जिससे उपस्थित लोगों को विभाग की योजनाओं को समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने डाक जीवन बीमा (PLI), सुरक्षित बचत योजनाओं, पासपोर्ट सेवाओं और आधार अपडेशन जैसी सुविधाओं में गहरी रुचि दिखाई। सबसे अधिक लोगों ने डाक जीवन बीमा और आधार अपडेट कराने को लेकर उत्साह जताया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने डाक विभाग का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ कॉलेज परिसर में विशेष आधार कैंप आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।