मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ” : सुधीर कुमार पप्पू का केंद्र सरकार पर निशाना

Spread the love

जमशेदपुर : सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modiपर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

सुधीर कुमार पप्पू ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा कि अब युवाओं से कहा जा रहा है कि “मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पूंजीपतियों के लाखों करोड़ रुपये माफ कर दिए, जिससे देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि बैंक घोटालों में शामिल लोग विदेश भाग गए हैं और सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं उठा रही है। साथ ही उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

पप्पू ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे देश की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि देश का माहौल सरकार के खिलाफ बनता जा रहा है और आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।