गया : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित BCECE प्रवेश परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी और कृषि जैसे प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन किया जाता है। परीक्षा को लेकर गया सहित पूरे बिहार के विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।


यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर आधारित) में आयोजित की जा रही है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। प्रश्न पत्र 10+2 स्तर के पाठ्यक्रम पर आधारित हैं।
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य किया गया है।
परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अगला चरण काउंसलिंग का होगा, जिसके माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न कॉलेजों में सीट आवंटित की जाएगी।

