जमशेदपुर के होटल में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव, जांच जारी

Spread the love

जमशेदपुर : Jamshedpur के Sakchi स्थित एक होटल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के Medinipur निवासी 35 वर्षीय अनुप प्रमाणिक के रूप में हुई है। होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है।

कर्मचारियों के अनुसार, अनुप पिछले कुछ समय से पीलिया से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए MGM Medical College भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।