सिदगोड़ा मतदान केंद्र पहुंचे कांग्रेस नेता विजय खान, मतदाता सूची जांच पर दिया जोर

Spread the love

सिदगोड़ा स्थित Ramakrishna Mission English School मतदान केंद्र पर कांग्रेस नेता Vijay Khan पहुंचे और वहां चल रही मतदाता सूची जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बीएलओ (BLO) के साथ मिलकर मतदाताओं के नाम, परिवार के सदस्यों और सभी योग्य वोटरों की सूची का बारीकी से सत्यापन कराया। जांच के दौरान कई मतदाताओं के नाम सूची से कटे पाए गए, जिस पर उन्होंने तुरंत आपत्ति दर्ज कराने और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विजय खान ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह SIR प्रक्रिया का बेहद महत्वपूर्ण चरण है। सभी लोग अपने और अपने परिवार के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराएं।

उन्होंने कहा कि हर योग्य वोट का सुरक्षित रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है, इसलिए सभी नागरिक इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।