गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

Spread the love

Gandhi College of Nursing, असांगी, आदित्यपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम निदेशक Santosh Kumar Gupta एवं अध्यक्षा Lakshmi Gupta के मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक प्रमुख Dr. Ranjan Krishna Bose के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

अपने संबोधन में संतोष कुमार गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व बताते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक बताया। वहीं डॉ. रंजन कृष्ण बोस ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी समाधान है। कार्यक्रम का समन्वयन एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती एन. सुमालिया देवी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री रोसलिन सुरिन ने किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।