कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को तारकेश्वर आने की संभावना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान तारकेश्वर मंदिर क्षेत्र के विकास को लेकर काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की तर्ज पर एक विशेष परियोजना पर चर्चा हो सकती है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी है।


तारकेश्वर मंदिर पश्चिम बंगाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है और यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रस्तावित योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण करना और आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास करना बताया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रारंभिक तैयारियां और खाका तैयार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और अन्य संबंधित विभाग समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। यदि योजना को अंतिम रूप मिलता है तो तारकेश्वर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिल सकती है।

