बोकारो पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

बोकारो: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रांची से बोकारो पहुंचने के बाद नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा झारखंड में संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और झारखंड में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।