पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। चुनाव की 10 सीटों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी है, जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह और जदयू नेता निशांत कुमार के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। 18 जून को मतदान होना है।


भाजपा ने पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जदयू की ओर से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी और ललन प्रसाद को मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद राज्य की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए एनडीए का प्रदर्शन मजबूत माना जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबला और स्पष्ट होगा। इस बार कई नए चेहरों को मौका मिलने से विधान परिषद चुनाव पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

