टॉलीवुड में ‘बैन’ होने का दावा, सिंडिकेट पर श्रीलेखा मित्रा का बड़ा खुलासा, मची हलचल

Spread the love

कोलकाता : अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में कथित सिंडिकेट संस्कृति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि फिल्म और टेलीविजन जगत में कुछ प्रभावशाली लोगों के कारण उन्हें करीब 10 वर्षों तक काम से दूर रखा गया। हालिया घटनाक्रम के बीच उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे सिस्टम की जांच जरूरी है।

श्रीलेखा मित्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में लंबे समय से एक ऐसा तंत्र काम कर रहा है, जो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाता है और दूसरों को किनारे कर देता है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो एक व्यक्ति के जाने के बाद उसकी जगह दूसरे लोग ले लेंगे।

अभिनेत्री के बयान के बाद बंगाली फिल्म जगत में बहस तेज हो गई है। कई कलाकार और तकनीशियन भी इंडस्ट्री के कामकाज को लेकर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इस मुद्दे ने टॉलीवुड में पारदर्शिता और कार्यप्रणाली को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।