बेगूसराय : बिहार होमगार्ड भर्ती परीक्षा 10 जून से 13 जून के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकल-मुक्त बनाने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं ताकि मोबाइल नेटवर्क बंद रहे और किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक नकल को रोका जा सके।


जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी लगातार की जाएगी। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान कड़ी चेकिंग और प्रवेश प्रक्रिया को भी सख्त रखा जाएगा ताकि कोई भी अनुचित साधन का उपयोग न कर सके।
प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। परीक्षा के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

