चतरा जिले के गीताौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर उदय डांगी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी के पास से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद की गई है।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

