चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘सिंगप्पेन स्पेशल फोर्स’ (Singappen Special Force) की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस विशेष ऑल-विमेन पुलिस यूनिट को लॉन्च करते हुए कहा कि यह बल राज्य में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगा।


इस फोर्स की खास बात यह है कि इसमें महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा, जिसमें ड्रोन पेट्रोलिंग शामिल है। सरकार का कहना है कि इससे सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ेगी और अपराधों पर तेज़ी से कार्रवाई संभव होगी।
सरकारी जानकारी के अनुसार, इस पहल के लिए करीब 354 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके तहत हजारों नई भर्तियों और विशेष वाहनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में तुरंत रिस्पॉन्स दिया जा सके।

