पटना को मिलेगा 150 KM का रिंग रोड, 7 एनएच से होगा कनेक्शन, बदल जाएगी ट्रैफिक की तस्वीर

Spread the love

पटना :पटना में दिल्ली की तर्ज पर करीब 150 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह रिंग रोड कुल 7 राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) को आपस में जोड़ेगा, जिससे राजधानी और आसपास के जिलों के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

यह प्रस्तावित रिंग रोड सारण और वैशाली जिलों को भी सीधा लाभ पहुंचाएगा। इसके बनने से पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लंबी दूरी की गाड़ियों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और तेज हो जाएगी।

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पटना और आसपास के इलाकों में विकास की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। यह सड़क व्यवस्था न सिर्फ यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।