कोलकाता :पश्चिम बंगाल में कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़े आंकड़े साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 4,800 घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा जा चुका है, जबकि 836 लोग फिलहाल होल्डिंग सेंटर में रखे गए हैं और उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है।


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार की सख्ती के बाद कई लोग स्वयं भी वापस लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्रों में निगरानी और बाड़बंदी का काम तेज किया गया है तथा अवैध घुसपैठ रोकने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।
इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। सरकार का कहना है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, जबकि इस अभियान को लेकर राजनीतिक बहस भी जारी है।

