जोरहाट :असम के जोरहाट स्थित वायुसेना एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब विमान नियमित उड़ान के बाद एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।


जानकारी के अनुसार इस हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 कर्मियों की मौत हो गई है। विमान में सवार सभी लोग वायुसेना के ही जवान थे। दुर्घटना के बाद वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं ताकि हादसे के कारणों की जांच की जा सके।
वायुसेना ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरा सहयोग किया जाएगा। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

