Saraikela: पीने के पानी को लेकर जारी धरना स्थल पर दिन के डेढ़ बजे नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश और जुडको के जीएम धरनार्थियों से मिलने पहुंचे. जीएम ने कहा कि सीतारामपुर प्लांट 3 माह के अंडर ट्रायल रन पर है. यह अप्रैल से जुलाई तक चलेगा. 15 जुलाई तक यहां से जलापूर्ति चालू हो जाएगा. सपड़ा प्लांट की स्थिति यह है कि 8 किलोमीटर का क्षेत्र वन विभाग से एनओसी के तहत प्रक्रियाधीन है. अक्टूबर 2026 तक यहां ट्रायल रन चालू होने की संभावना है. इस दौरान बाकी बचे उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी किया जाएगा.



