मुंबई : फिल्म ‘Cocktail 2’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंडाना घबराकर भीड़ के बीच फंस गईं। इसी बीच कृति सेनन ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए रश्मिका को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।


जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब तीनों सितारे—शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंडाना—एक पब्लिक इवेंट में फैंस से मिल रहे थे। अचानक भीड़ बढ़ने और सुरक्षा घेरा टूटने से माहौल काफी अव्यवस्थित हो गया, जिसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। कृति सेनन लगातार रश्मिका के साथ रहीं और उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकालती दिखीं।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस कृति सेनन के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ‘प्रोटेक्टिव सिस्टर’ और ‘हीरो’ बता रहे हैं। वहीं कई लोगों ने इवेंट में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

