मुनज्या 2 पर बड़ा अपडेट, निर्देशक ने सीक्वल पर लगाई रोक, बोले— “परफेक्शन के बिना नहीं बनाऊंगा फिल्म”

Spread the love

मुंबई :फिल्म ‘मुनज्या’ के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने इसके सीक्वल ‘मुनज्या 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल फिल्म का अगला भाग उनके लिए प्राथमिकता नहीं है और वह जल्दबाजी में इसे नहीं बनाएंगे। उनका कहना है कि अगर कहानी और क्वालिटी उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो वे फिल्म बनाने के बजाय इसे टालना बेहतर समझेंगे।

आदित्य सरपोतदार ने कहा कि उन्हें दर्शकों से लगातार सीक्वल की मांग मिल रही है, लेकिन वे किसी भी हालत में कमजोर या औसत कंटेंट नहीं देना चाहते। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जब तक स्क्रिप्ट पूरी तरह संतोषजनक नहीं होगी, तब तक ‘मुनज्या 2’ आगे नहीं बढ़ेगी।

वहीं निर्देशक इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ पर काम कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट पर उनका पूरा फोकस है और इसके बाद ही वे ‘मुनज्या 2’ पर कोई अंतिम निर्णय लेंगे। इस बयान के बाद फैंस के बीच सीक्वल को लेकर उत्सुकता जरूर बनी हुई है।