पुलिस चेकपोस्ट पर भीषण विस्फोट, 5 जवानों की मौत से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत

Spread the love

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में एक पुलिस चेकपोस्ट पर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 5 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया और बचाव व तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जांच में इसे एक संदिग्ध आतंकी हमला माना जा रहा है, हालांकि किसी भी संगठन ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और हमले के पीछे शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।