ब्रातिस्लावा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी देश द्वारा दिया गया यह 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान बन गया।


सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है और भारत-स्लोवाकिया के बीच मजबूत होती मित्रता का प्रतीक है। इस दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘कम्प्रिहेंसिव पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।

