रिलीज से पहले ही ‘मां इंटी बंगारम’ ने बजट वसूल कर मचाई सनसनी, सामंथा की फिल्म को बड़ा फायदा

Spread the love

हैदराबाद :अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज से पहले ही बड़ा कारोबारी रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपने पूरे प्रोडक्शन और निवेश की लागत रिलीज से पहले ही वसूल कर ली है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है.

जानकारी के अनुसार फिल्म के डिजिटल, थिएट्रिकल और अन्य राइट्स की मजबूत डिमांड के चलते निर्माताओं ने पहले ही सभी प्रमुख सौदे पूरे कर लिए थे। इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही अपनी लागत निकाल ली है और इसे एक मजबूत व्यावसायिक संकेत माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और सामंथा के करियर के लिए यह एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही अच्छी उत्सुकता देखने को मिल रही है।