हाईटेंशन तार से बस टकराई, करंट लगने से मचा हड़कंप, 50 सवारियों में अफरा-तफरी

Spread the love

नालंदा :बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बस हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई। घटना उस समय हुई जब बस में करीब 50 लोग सवार थे और वह 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि करंट लगने की वजह से कई यात्री बस के अंदर ही झटके से प्रभावित हुए और कुछ लोग डर के कारण बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर बस कैसे हाईटेंशन तार के संपर्क में आई।