कोलकाता :पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता के खिलाफ चल रही जांच के तहत उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। यह कार्रवाई कथित ₹1 करोड़ के एक्सटॉर्शन मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं।


जानकारी के अनुसार, एक व्यवसायी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि नेता ने उनसे पैसे की मांग और दबाव बनाया था। इसी जांच के दौरान आर्थिक लेन-देन की पड़ताल में बैंक खातों को सील/फ्रीज करने की कार्रवाई की गई, जिससे राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

