टेलीग्राम बैन पर राहुल गांधी का हमला, बोले- छात्रों नहीं, माफिया पर करें कार्रवाई

Spread the love

नई दिल्ली :टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों को निशाना बनाने के बजाय पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह बयान NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद सामने आया है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि असली दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार नेटवर्क पर प्रहार होना चाहिए। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि टेलीग्राम का उपयोग कथित तौर पर फर्जी पेपर और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले गिरोहों द्वारा किया जा रहा था, इसलिए यह कदम उठाया गया।

केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम की पहुंच 22 जून तक सीमित करने और कुछ फीचर्स पर भी अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार से परीक्षा घोटालों के मूल कारणों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।