बस्ती : जिले के एक गांव में पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोग एक युवक की तलाश में उसके घर पहुंचे थे। परिवार के अनुसार, युवक पर आरोपियों की पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप था। जब युवक घर पर नहीं मिला तो आरोपियों ने उसके पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर युवक को मारने के इरादे से आए थे, लेकिन उसके न मिलने पर गुस्सा बुजुर्ग पर उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के पीछे अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर चला आ रहा विवाद प्रमुख वजह माना जा रहा है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

