लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाएंगे।


यह छूट उन छात्रों पर लागू होगी जो NEET की परीक्षा देने के लिए अपने परीक्षा केंद्रों की यात्रा कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य छात्रों को यात्रा के दौरान आर्थिक बोझ से राहत देना और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना है। यह कदम बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होने की संभावना है.
इस निर्णय के बाद छात्रों को परीक्षा के दिन आने-जाने में कम खर्च उठाना पड़ेगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी बसों में इस सुविधा का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो और परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

