RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले के दो फरार आरोपी ट्रेन से गिरफ्तार, दिल्ली भागने की थी तैयारी

Spread the love

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय परिसर में हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में फरार चल रहे दो युवकों को झारखंड पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़े संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रांची-नई दिल्ली झारखंड गोल्डन जुबली एक्सप्रेस से दिल्ली भागने की फिराक में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने समन्वित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाया।

चलती ट्रेन के जनरल कोच से दबोचे गए आरोपी

पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में सवार हुईं और संदिग्धों पर नजर बनाए रखी। ट्रेन के गया जंक्शन पार कर रफीगंज के पास पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को जनरल बोगी से गिरफ्तार कर लिया। पूरे ऑपरेशन की निगरानी रांची के सिटी एसपी द्वारा की जा रही थी ताकि आरोपी किसी भी स्थिति में फरार न हो सकें।

रांची लाकर की जा रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर रांची लाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं। इस संयुक्त अभियान में तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह समेत रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान शामिल थे।