अमेरिका से समझौते पर बड़ा खुलासा, पहले नहीं माने थे खामेनेई, फिर क्यों बदला फैसला?

Spread the love

तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ हुए हालिया समझौते को लेकर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उनकी सोच इस समझौते के पक्ष में नहीं थी, लेकिन बाद में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अन्य शीर्ष अधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय हितों और ईरान के अधिकारों की सुरक्षा का भरोसा मिलने पर उन्होंने इसे मंजूरी दी।खामेनेई ने स्पष्ट किया कि इस समझौते का मतलब अमेरिका के विचारों को स्वीकार करना नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली प्रत्यक्ष वार्ताओं में भी ईरान अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और किसी भी तरह की अत्यधिक अमेरिकी मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। उनके अनुसार, समझौते को मंजूरी देने का फैसला देश के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया।ईरान और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। समझौते को लेकर समर्थन और आलोचना दोनों देखने को मिल रही हैं, जबकि खामेनेई के बयान ने यह संकेत दिया है कि तेहरान भविष्य की वार्ताओं में भी अपनी शर्तों और रणनीतिक हितों पर कायम रहेगा।