राम के नाम पर राजनीति करने वालों पर योगी का हमला, सपा-कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

Spread the love

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले रामभक्तों पर लाठियां चलवाते थे और कारसेवकों पर गोलियां चलाने वालों का समर्थन करते थे, वही आज रामभक्तों को उपदेश देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर से जुड़े विवादों और आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई सबूत है तो उसे विशेष जांच दल (SIT) को सौंपना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि 500 वर्षों का इंतजार किया गया है, इसलिए कुछ दिन और प्रतीक्षा करने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस का इतिहास भगवान राम के विरोध से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन और आस्था से जुड़े मुद्दों पर इन दलों का रुख जनता के सामने है, इसलिए अब लोग उनके बयानों पर भरोसा नहीं करेंगे।