गलवान घाटी के शहीद किशन दुबे को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, श्री परशुराम शक्ति सेना ने किया नमन

Spread the love

जमशेदपुर: मां भारती के वीर सपूत, जमशेदपुर के लाल एवं गलवान घाटी में शहीद हुए अमर बलिदानी किशन दुबे की पुण्यतिथि पर श्री परशुराम शक्ति सेना द्वारा शहीद किशन दुबे सेतु (रेलवे ओवरब्रिज) पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को नमन किया और उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “शहीद किशन दुबे अमर रहें” के जयघोष के साथ देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का त्याग और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में अभिषेक पांडे, सौरभ पाठक, राजा ओझा, वेद प्रकाश तिवारी, विनय मिश्रा, दीपक झा, नवनीत मिश्रा, अनिल सिंह, मनमोहन पांडे, ओमकार झा सहित श्री परशुराम शक्ति सेना के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

नोट: गलवान घाटी की घटना भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई थी। इसलिए घटना का उल्लेख उसी संदर्भ में किया गया है।