टाटानगर के खासमहल में बड़ा सड़क हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने में पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

Spread the love

जमशेदपुर: टाटानगर के खासमहल क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार ट्रक दो बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी की जान नहीं गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि JH05DL 3966 नंबर का ट्रक सड़क से गुजर रहा था, तभी उसके सामने अचानक दो बाइक सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ा, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क के बीच स्थित पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि उस समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के बावजूद यातायात अधिक प्रभावित नहीं हुआ और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही।