संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्शों पर चलने की अपील

Spread the love

जमशेदपुर: संपूर्ण क्रांति छात्र आंदोलन के दौरान 18 जुलाई 1974 को शहीद हुए जमशेदपुर के तीन छात्रों—प्रणव मुखर्जी, राजीव रंजन और मोहम्मद मुसिम—को शनिवार को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों ने उनके बलिदान को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था परिवर्तन के लिए उनके योगदान को नमन किया।

शहीद स्मारक निर्माण समिति, जमशेदपुर, जेपी युवा श्रद्धा संघर्ष मोर्चा और झारखंड क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संपूर्ण क्रांति आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इस आंदोलन में शहीद हुए छात्रों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के संजीव आचार्य ने कहा कि युवाओं को शहीदों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शहीदों के सपनों के अनुरूप समाज निर्माण का संकल्प दोहराते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।