जेपीएससी में कथित अनियमितताओं पर भाजपा का हमला, 21 जुलाई को मशाल जुलूस और 22 को रांची में राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Spread the love

बोकारो: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही 21 जुलाई को बोकारो में मशाल जुलूस और 22 जुलाई को रांची में राज्यव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। उनका दावा है कि पार्टी युवाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे पर भी सवाल किए। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नीट मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में जेपीएससी और नीट दोनों मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। भाजपा ने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।