महिला से मंगलसूत्र छीनकर भागा आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मंगलसूत्र बरामद

Spread the love

बोकारो: बीएस सिटी थाना क्षेत्र की कॉरपोरेट कॉलोनी में महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया गया।

घटना के संबंध में पीड़िता सूरजी देवी की लिखित शिकायत के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अजीत कुमार उर्फ मुस्कान, निवासी मारीडीह, बीएस सिटी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध बीएस सिटी थाना में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों के तीन पुराने मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।