टाटा स्टील में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अशुतोष कुमार सिंह और विमल तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी

Spread the love

जमशेदपुर: देश की प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है, जो 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होंगी। इस बदलाव के तहत इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टील मेकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टाटा स्टील के चीफ इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, लॉजिस्टिक्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कुलदीप कुमार अरोड़ा 22 वर्षों की सेवा के बाद 1 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। उनके स्थान पर अशुतोष कुमार सिंह को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब जमशेदपुर में कार्य करेंगे और वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स को रिपोर्ट करेंगे।

अशुतोष कुमार सिंह ने 2003 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद 2013 में पुणे के सिम्बायोसिस सेंटर से सप्लाई चेन मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया। उन्होंने 2008 में टाटा स्टील में मैनेजर (मैकेनिकल) के रूप में करियर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने जिंदल स्टील में भी कार्य किया है।

वहीं, विमल तिवारी को चीफ SMS एंड LSP, TSM की नई जिम्मेदारी दी गई है। वह अब मेरामंडली में कार्य करेंगे और चीफ आयरन एंड स्टील, TSM को रिपोर्ट करेंगे।

टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कंपनी के अनुसार, यह बदलाव भविष्य की रणनीति को मजबूत करने और संचालन को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है।