मैंगो बस स्टैंड से 90 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की

Spread the love

जमशेदपुर: शहर के मैंगो बस स्टैंड से रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग अचानक बस स्टैंड से कहीं चले गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

लापता बुजुर्ग की पहचान आदम अंसारी (90 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अंसार नगर, डेमडुबी, कपाली में रहते हैं, जबकि उनका मूल निवास बाराबाजार, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) है। घटना के समय उन्होंने नीले रंग का कुर्ता और सफेद लुंगी पहन रखी थी।

परिजनों ने बताया कि आदम अंसारी की याददाश्त कमजोर है, जिसके कारण आशंका है कि वह रास्ता भटक गए होंगे और अपने घर का रास्ता नहीं खोज पा रहे होंगे। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बुजुर्ग कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 8539878200 या 8340316473 पर संपर्क करें।

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि बुजुर्ग को जल्द सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।