जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान के पास सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना करीब दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से जा रहा था और इसी दौरान वह एक ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।


बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रेलर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल भेज दिया। शव को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

