हजारीबाग: पदमा थाना क्षेत्र के सरैयाडीह में पुलिस ने एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरैयाडीह स्थित एक राशन दुकान से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।


सूचना के आधार पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने किराना दुकानदार को कथित तौर पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते हुए मौके से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सतीश कुमार मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अवैध शराब की बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

