रांची: CM आवास के बाहर BJP के प्रदर्शन पर इरफान अंसारी ने उठाए सुरक्षा सवाल, साजिश की आशंका जताई

Spread the love

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे BJP विधायकों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं हो सकता और इसके पीछे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर बड़ी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

CM आवास की सुरक्षा पर उठाए सवाल

इयान अंसारी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सरकारी आवास में मौजूद थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रदर्शन के दौरान कोई व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री आवास के अंदर पहुंच जाता और कोई अप्रिय घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?

स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में हत्या की साजिश या हत्या के प्रयास जैसी बात सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

छात्रों की मांगों पर सरकार समीक्षा को तैयार

वहीं, झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार ने छात्रों की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया है और विभिन्न परीक्षाओं की समीक्षा के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और इसे अधिक पारदर्शी बनाने का भी भरोसा दिया है। ऐसे में छात्रों की मांगों के बीच सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव भी लगातार तेज होता जा रहा है।