आद्रा मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, कई MEMU और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

Spread the love

आद्रा: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ट्रैक और अन्य रखरखाव कार्य के कारण 31 अगस्त से 6 सितंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस अवधि में संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसके चलते कई MEMU और एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित गंतव्य के बजाय बीच के स्टेशनों तक ही किया जाएगा।

आसनसोल-आद्रा MEMU 68046/68045 का परिचालन 31 अगस्त तथा 2 से 6 सितंबर तक प्रभावित रहेगा। आद्रा-मिदनापुर MEMU 68090/68089 भी 1, 4 और 6 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं आद्रा-भागा MEMU 68077/68078 का परिचालन 6 सितंबर को नहीं होगा।

18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो MEMU 1, 4 और 6 सितंबर को महुदा तक चलेगी। 68056 टाटानगर-आसनसोल MEMU 4 और 6 सितंबर को केवल आद्रा तक चलेगी। 18035/18036 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 2, 5 और 6 सितंबर को आद्रा तक ही संचालित होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का परिचालन और समय जरूर जांचने की अपील की है।