जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 6बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को दुर्गा स्तुति एवं कोरल रेसिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की सचिव जयंती शांता, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती रमन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर की।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, ‘ऐ गिरी नंदिनी’ और दुर्गा स्तुति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही बच्चों ने कोरल संगीत प्रस्तुत किया और हिंदी एवं अंग्रेजी में कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से भर गया।
विद्यालय की सचिव जयंती शांता ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास और अपनी संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
समारोह का विशेष आकर्षण अभिभावकों की गरबा प्रस्तुति रही। इसमें किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मेरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, नूपुर, संदीप, अजय, एनसी पॉल, अजय मंडल, प्रीति, प्रियंका, स्वीटी, अंजली, कविता, पूर्णिमा, विदेशी, स्नेहा, मनीषा, शिप्रा, अर्चना, प्रभाती, तनु और पूनम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। शिक्षिका अंजली ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता से जुड़ने का अवसर मिला।

