एआईडीएसओ जमशेदपुर द्वारा शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया..

Spread the love

जमशेदपुर (संवाददाता ):- आज दिनांक 13/03/21 एआईडीएसओ जमशेदपुर महानगर कमिटी की ओर से एक दिवसीय शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षा के विभिन्न विषयों जैसे शिक्षा क्या है? शिक्षा का उद्देश्य क्या है? छात्र-नॉजवानों का फर्ज क्या हो? नीति नैतिकता का संकट क्यों? जैसे विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें जमशेदपुर महानगर के विभिन्न कॉलेजों तथा स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नौकरी करना और मशीन बनाना नहीं है बल्कि इंसान निर्माण करना है और चरित्र निर्माण करना है। शिक्षित राष्ट्र भूखे रह सकता है पर अन्याय नहीं सह सकता। समाज का रीढ़ छात्र नौजवान है और आज समाज की रीढ़ को तोड़ने का काम शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके किया जा रहा है। एक ही देश में दो शिक्षा व्यवस्था क्यों?
शिक्षा किसी का जागीर नहीं है बल्कि महान लोगों के संघर्ष का नतीजा है। कॉलेज में टीचर का ना होना लाइब्रेरी ना होना एक साजिश है अगर देश के लोग शिक्षित हो जाएंगे तो वह सड़कों पर आ जाएंगे और सवाल करेंगे, नीतियों का विरोध करेंगे।कार्यक्रम को पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव युधिष्ठिर कुमार जिला अध्यक्ष रिंकी बंसियार, ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष अमित साव, धन्यवाद ज्ञापन नगर सोनी सेनगुप्ता ने किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर सचिव खुशबू कुमारी,रामदास, राजदेव, सबिता, प्रदीप, सुभम, झरना, सहदेव, प्रेम, किशोर, राजेश, विकाश, उमा सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं की भूमिका रही।कार्यक्रम के अंत मे देश सहित जमशेदपुर में चल रहे किसान आंदोलन में हमेशा की तरह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। तथा आगामी 23 मार्च शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहादत ऐतिहासिक रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *