तुलसी भवन में आयोजित होगा तीन दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी…

Spread the love

जमशेदपुर:- कॉइन कलेक्टर्स क्लब के द्वारा पिछले 2 साल के बाद इस वर्ष 28वीं प्राचीन दुर्लभ सिक्कों की राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी ‘जैमक्वायन (JAMCOIN ) 2023 का आयोजन 6 से 8 जनवरी 2023 को तुलसी भवन, विस्टुपुर में होने वाला हैं। क्लब के द्वारा बताया गया कि सिक्के अपने काल की सभ्यता संस्कृति और विज्ञान का दर्पण होता है। हर सिक्कें अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैं। मौद्रिक (numismatic) विज्ञान काफी गहन अध्ययन एवं शोध का विषय हैं। ज्ञात हो कि पद्मभूषण डॉ जमशेद जे ईरानी के सौजन्य से टाटा स्टील द्वारा प्रदान एवं क्वायन कलेक्टर्स क्लब द्वारा संचालित क्वायन म्यूजियम स्ट्रैट माईल रोड, साकची, जमशेदपुर अपनी तरह का एकमात्र सिक्का संग्रहालय है। जिसका लाभ सभी के लिए दर्शन हेतु उपलब्ध हैं। इस तीन दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी में क्लब के सदस्य, स्कूली छात्र, पूरे देश से 12 सिक्का डीलर एवं विशेषज्ञ शामी, होने वाले है। इसमें प्राचीन देशी, विदेशी, मुगल कालीन मध्यकालीन राजाओं के सिक्को का प्रर्देशन किया जाएगा। जिसका लाभ सभी सिक्काप्रेमी, बुद्धिजीवी वर्ग विशेषकर विद्यार्थी उठा सकेंगे। इस बार सर्वश्रेष्ठ सिक्का, नोट एवं क्विज़ (Quiz) प्रतियोगिता हेतु सदस्यों एवं विद्यार्थी लाभ उठा सकेंगे। इस वर्ष की प्रदर्शनी क्वायन कलेक्टर्स क्लब के मुख्य सरंक्षक जमशेद जे ईरानी की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया जाएगा।बता दें कि क्वायन कलेक्टर्स जमशेदपुर पूरे झारखंड के एकमात्र मौद्रिक (numismatic) संस्था है जो जमशेदपुर और आसपास के वासियों को प्राचीन कॉइन देखने का सुअवसर प्रदान करता है। इस मौके पर जमशेदपुर वासी तीन दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी “जैमक्वायन 2023” में आकर लाभ उठा सकते है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि इस मौके पर लोग सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी भी सरकारी मूल्यों पर कर पाएंगे। कुल 34 स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें 12 डीलर और 22 मेम्बर शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *