अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया परशुराम जयंती

Spread the love

जमशेदपुर :- आज दिनांक 14 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नगरों में सेवा कार्य किया गया | आदित्यपुर में नगर मंत्री कन्हैया कुमार के नेतृत्व में सेवा कार्य के अनुरूप खाद्य सामग्री का वितरण किया गया | इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदित्यपुर नगर के नगर मंत्री कन्हैया कुमार, शिवानंद उपाध्याय राजू कुमार अंकित कुमार आशीष कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे | जुगसलाई के नगर मंत्री कार्तिक झा एवं परसुडीह के नगर मंत्री सौरभ शुक्ला संयुक्त नेतृत्व में बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन में भी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया | इस मौके पर जुगसलाई नगर मंत्री कार्तिक झा, परसुडीह नगर मंत्री सौरभ शुक्ला, गौरव साहू,आयुष झा, सत्यम शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *