परमवीर चक्र विक्रम बत्रा के 23 वें पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जमशेदपुर:- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एच पी सिंह राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डी एस त्रिपाठी कमांडर बनवारी लाल जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष मेजर उमाकांत शर्मा सचिव सार्जेंट यशपाल शर्मा झारखंड प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में 45 सदस्य टीम ने कारगिल युद्ध के महानायक परमवीर चक्र शहीद विक्रम बत्रा के 23 वें पुण्यतिथि पर द्रास स्थित बत्रा ट्रांजिट कैंप वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि दी। उनकी वीरता और अदम्य साहस को सभी सदस्यों एवं मातृशक्ति ने नमन किया विक्रम बत्रा अमर रहे… भारत माता की जय ..वंदे मातरम के नारों से द्रास सेक्टर गूंज उठा। परिषद द्वारा आयोजित कारगिल द्रास यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 559 जांबाज़ ऑफिसर एवं जवानों को याद किया गया। विश्व की सबसे दुर्गम चोटियों में लड़ा गया यह युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस पराक्रम एवं शौर्य का प्रतिफल है। विक्रम बत्रा 6 दिसंबर 1997 में भारतीय सेना ज्वाइन किये और कारगिल युद्ध के दौरान इतनी वीरता से लड़े कि दुश्मनों की सेना में खलबली मच गई थी। दुश्मनों की सेना में विक्रम बत्रा शेरशाह के नाम से विख्यात थे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कारगिल द्रास यात्रा का आयोजन किया था। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त तीनों सेनाओं के ऑफिसर्स, जवान एवं मातृशक्ति इस यात्रा में शामिल थे। झारखंड के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला हरेंदु शर्मा पी एन राय रमेश शर्मा एस के सिन्हा पवन कुमार भोला प्रसाद सिंह अमरनाथ ढोके प्रमिला देवी रीना सिंह नविता देवी अनुराधा ढोके शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *