नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, राखामाइंस में वार्षिकोत्सव आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच

Spread the love

 

 

हर वर्ष की भाँति इस साल भी नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, राखामाइस के सभागार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापक श्री मदन मोहन सिंह, अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, डॉ. आर. एन. शर्मा,  सदस्य,तनवीर आलम, सदस्य   पोखारी स्कूल के प्रींसिपल वाई ज्योति लक्ष्मी, हल्दीपोखर स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश कुमार शर्माऔर राखामाइंस की प्रिंसिपल वाई मांगा लक्ष्मी की उपस्थिति रही ।  कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रर्दशन किया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावगण और सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *