Saraikela: 1 जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल के कार्यक्रम के मद्देनजर डीटीओ सरायकेला गिरजा शंकर महतो ने नो इंट्री का शिड्यूल जारी किया है. बता दें कि उस दिन शहीद दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री का सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत शहीद स्थल खरसावाँ प्रखण्ड में आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है. जिसमें यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से नो इंट्री से संबंधित निर्देश जारी किया गया है. इस दौरान सरायकेला से खरसावाँ जाने वाली मार्ग में बिरसा चौक सरायकेला में पान्ड्राशाली से खरसावाँ जाने वाली मार्ग (पान्ड्राशाली चौक में) 31/12 /2025 को रात्रि 09:00 बजे से ही दिनांक: 01/01/2026 के शाम 08:00 बजे तक सभी प्रकार के व्यवसायिक (बड़ी) वाहनों का परिचालन पर्णतः वर्जित रहेगा. इसके अलावा कुचाई से खरसावाँ मार्ग (कुचाई चौक में) सीनी से खरसावाँ जाने मार्ग में और सीनी चौक में खरसावाँ से रडगाँव वाली मार्ग (हडंगदा पिकेट) स्थल तक भी नो इंट्री लगाई गई है. यह आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो द्वारा जारी किया गया |



